खरसावां में आजसू पार्टी ने विधान सभा स्तरीय स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
आज दिनांक 22/6/2024 को आजसू पार्टी का खरसावां विधान सभा स्तरीय स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने की स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितआजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो उपस्थित थे।

स्थापना दिवस में उपस्थित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी की स्थापना बीर शहीद निर्मल महतो के द्वाराबाइस जून उन्नीस सौ छियासी को की गई थी। झारखंड की परिकल्पना वीर शहीद निर्मल महतो द्वारा की गई थी। जो साकार हुआ पंद्रह नवंबर दो हजार को काफी संघर्ष और बलिदान के बाद ही झारखंडियों को अलग राज्य मिला है ।जिस उद्देश्य से अलग राज्य के लिए आंदोलन चलाया गया था। अलग राज्य होकर चौबीस साल होने को है अभी तक झारखंडियों को अपना हक और अधिकार नहीं मिला है। इससे बड़ा और दुर्भाग्य किया हो सकती है।

अपने अध्यक्षता भाषण में खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार का लगभग पांच साल पूरा होने को है। वे अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया।केवल एक ही काम किया सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार फैलाने का काम किया और झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी देना छोड़कर अन्य राज्य के लोगों को नौकरी देना बस यही काम अभी तक झारखंड सरकार ने किया है। कार्यक्रम में आजसू पार्टी केजिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री राम रतन महतो विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका छात्र नेता कपिल महतो प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णा महतो दर्शन सिंह हैबुरु सिकंदर पडिया अर्जुन सामंत लोदो जमुदा राजेंद्र कुमार तांती मोहन लाल bodra जीवन सिंह होंहागा मिचाराई मुंडा राजा honhaga बंटी खंडैत आदि उपस्थित रहे।
