Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जगन्नाथ सेवा समिति रथ गली जुगसलाई में 108 कलश पानी से जगन्नाथ बलभद्र देवी सुभद्रा व सुदर्शन ने किया स्नान

जगन्नाथ सेवा समिति रथ गली जुगसलाई के प्रभु जगन्नाथ मंदिर में प्रभु जगन्नाथ , बलभद्र , देवी सुभद्रा व सुदर्शन को मंदिर के रत्न सिंहासन से सभी स्नान मंडप लाया गया । इसके पश्चात महास्नान के सभी रस्मों को निभाया गया। मौके पर प्रभु जगन्नाथ , बलभद्र ,व देवी सुभद्रा को 108 कलश पानी से महास्नान कराया।

प्रभु जगन्नाथ को 35 कलश , बड़े भाई सुभद्रा को 42 कलश , बहन सुभद्रा को 20 कलश एवं सुदर्शन को 11 कलश पानी से स्नान कराया गया। इसके अलावे अंगूर, चंदन , गाय का घी , दूध , दही , मधु , हल्दी आदि से लेप भी लगाया गया। पंडित के अनुसार अत्यधिक स्नान कर भगवान बीमार हो गए हैं तथा उपचार हेतु उन्हें मंदिर के अणसर ग्रह में रखा गया है। आब 15 दिनों तक प्रभु जगन्नाथ , बलभद्र व सुभद्रा को अलग-अलग तरह की जड़ी बूटियां देकर उपचार किया जाएगा। इन 15 दिनों में किसी को भी प्रभु जगन्नाथ , बलभद्र वह सुभद्रा के दर्शन नहीं होंगे।

17 जुलाई को नेत्र उत्सव पर प्रभु नये रंग रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे , इसी दिन ही वार्षिक रथ यात्रा भी निकली जाएगी।इस दौरान मुख्य रूप से जगन्नाथ सेवा समिति रथ गली जुगसलाई के संस्थापक पागल गिरी माई , अध्यक्ष पंकज अग्रवाल , लाइसेंसी बैजू शर्मा , कार्यकर्ता प्रमुख राजेश शर्मा , संरक्षक सौरभ प्रसाद , कार्यकर्ता राजा शर्मा , महावीर शर्मा , मंगलू शर्मा , रितिक शर्मा, शिव गुप्ता , दीपक रजक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *