सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम के जीर्णोद्धार में अनियमितता बरतने का आरोप, स्थानीय लोगों ने की बैठक

सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम के जीणौद्बार अनियमितता बरतने का आरोप स्थानीय लोगों ने बैठक कर लगाया है बैठक के अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की बैठक में बिरसा मुंडा स्टेडियम के जीणौद्बार के लिए प्राक्कलन राशि का दुरुपयोग करने विभागीय लापरवाही और अनुभवहीन अभियंताओं की देखरेख में निर्माण की जाने की निंदा की गयी।

इस संबंध में डीसी को घटिया निर्माण कार्य से अवगत कराने की बात कही गयी। बैठक में 13 विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की पीसीसी सड़क निर्माण की जांच करवाने साथ मैदान की मिट्टी हटाने की बात कही गयी। बैठक में सर्व समिति से मैदान के घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ जांच कराने के लिए हस्ताक्षर युक्त आवेदन डीसी सहित विभाग को देने का निर्णय लिया गया। बैठक में घटिया निर्माण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं किये जाने पर आम सभा का आयोजन कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा बैठक में सिकंदर महतो, विकास कुमार दारीगा, रोशन कुमार प्रजापति, संजय सरदार, सुदीप साहू एवं नेहाल बानरा, सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।
