कुचाई के मरांगहातू में भाजपाइयों ने बुथ न०43 में मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

कुचाई प्रखंड के अंतर्गत मरागहातु में भाजपाइयों ने बुथ न०43 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। भाजपायों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेगे के विरोध को कारण कश्मीर सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार कर नजर बंद कर दिया था नजरबंद अवस्था में 23 जून 1953 को रात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का रहस्यमय अंत नहीं एक बलिदान था हालांकि उनके कीमती बलिदान ने कश्मीर को बचा लिया।
उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद के विचारों पर चलने वाली पार्टी जिसका उन्होंने बीजारोपण किया आज वह पार्टी बट बृक्ष की तरह विश्व के सबसे बड़ी पार्टी में शुमार है। देश उसे कभी नहीं भुला सकता है इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष विवेकानंद सीय, बुथ अध्यक्ष देवेंद्र सीय, राजू सामंत, राजेश्वर पातर, मत्वा सीय, प्रधान गीप, पुईतु गीप, शिवी गीप, रामकृष्ण सीय, दसमा सीय, अविलशा मछुवा, बाबुल गीप, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
