चाईबासा:-निपुण समागम -2024 कार्यक्रम के तहत जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री मेला का आयोजन
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों की ओर से आकर्षक एवं रोचक टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। मेला का उद्घाटन उपायुक्त कुलदीप चौधरी बतौर मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथिगण डीडीसी संदीप कुमार मीणा, जिला खेल पदाधिकारी रुपा रानी तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों ने जिले के प्रखंडों द्वारा निर्मित टीएलएम का अवलोकन किया।अतिथियों ने बच्चों के पठन-पाठन हेतु समझ स्पष्ट करने में सहायक टीएलएम बनाने वाले शिक्षिक-शिक्षिकाओं एवं प्रधान शिक्षकों का सराहना किया और कई सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,साक्षरता दर बढ़ाने एवं छीजन दर घटाने में टीएलएम का काफी महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि हम आंकड़े की प्रगति पर नहीं, बल्कि बच्चे समाज के अच्छे नागरिक के रुप में स्थापित हो,इसके लिए बेहतर तरीके से शिक्षण सामग्रियों का उपयोग हो। टीएलएम निर्माण में प्रथम तांतनगर द्वितीय नोवामुंडी तृतीय स्थान सदर प्रखंडों ने ऑवरऑल स्तर पर पुरस्कृत किया गया। इसके विषय विशेष पर हाटगम्हरिया, चक्रधरपुर, आनंदपुर और मनोहरपुर प्रखंडों की टीम चयन किया गया। चयनित टीएलएम आगामी 4 से 6 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय निपुण समागम में प्रदर्शित किया जाएगा।
