चाईबासा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राजा राम गुप्ता ने उठाया जर्जर पेड़ों को कटवाने व गति अवरोधक लगाने का मामला

चाईबासा :- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में अपर उपायुक्त कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने हिट एंड रन के तहत पीड़ितो को मिलने वाली मुआवजा राशि में आ रही परेशानियों एवं गुड समरिटन के तहत कार्य करने वाले लोगों को और अधिक प्रोत्साहित करने का मामला उठाया।

बैठक में राजाराम गुप्ता ने कहा मानसून के पूर्व एन. एच. एवं अन्य मार्गों में स्थित सूखे एवं जर्जर पेड़ों की कटाई करवाने, सड़क दुर्घटना होने पर सदर अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर घायलों का समुचित इलाज करवाने की व्यवस्था करने।वही शहर के विभिन्न मार्गो में पूर्व में लगाए गए गति अवरोधको के टूट जाने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के रोकथम हेतु नए गति अवरोधको को लगाने व जेवियर बॉयज स्कूल मार्ग में वह आप गधों की मरम्मतीकरण कराने की मांग की।
