Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बाल्टी-डेगची के साथ भाजपा ने किया नगर निगम कार्यालय घेराव- प्रदर्शन , नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश मार्च

सरायजेला : ज़िले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भीषण जल संकट तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनाक्रोश मार्च सह विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में निगम क्षेत्र की जनता बाल्टी, डेगची के साथ शामिल हुई। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में भीषण गर्मी में लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज है। इस मामले को लेकर भाजपा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया।

आदित्यपुर फुटबाल मैदान में एकत्रित लोग बर्तन और बाल्टी के साथ पदयात्रा करते हुए आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां लोगो ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपाइयों के उग्र आंदोलन को देखते हुए नगर निगम कार्यालय के गेट को निगम प्रशासन ने बंद कर दिया. जबकि अधिकांश निगम के प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय से नदारत दिखे. भाजपा द्वारा घोषित किए गए इस विरोध मार्च में पूर्व पार्षदो समेत नगर निगम के पूर्व डिप्टी मे अमित सिंह बॉबी शामिल रहे. मौके पर पूरे डिप्टी मेयर ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम में 5 वर्षों का इनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद ही जल संकट ने भयावह रूप ले लिया है .पूर्व में पार्षदों द्वारा क्षेत्र में जल संकट की समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पर दबाव डालकर जलापूर्ति जैसे समस्याओं को दूर किया जाता था.लेकिन अब नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं।

पूर्व डिप्टी मेयर ने कहा कि इनके कार्यकाल में 24 हज़ार लीटर के 6 टैंकरों से पूरे निगम क्षेत्र में जलापूर्ति हो रही थी ।जिसे घटकर एक कर दिया गया है। पेयजल पाइपलाइन योजना समेत सीवरेज ड्रेनेज जैसे आने को योजना पर कार्य कर रहे एजेंसियों की मनमानी बढ़ गई है. इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला होने के बावजूद लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं,जो दुखद है। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने वर्तमान राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की होल्डिंग टैक्स में सरकार ने अप्रत्याशित वृद्धि की है जो आम आदमी पर बोझ है।

मौके पर मौजूद भाजपा एस टी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने सरायकेला के विधायक सह के राज्य मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव संबंधित गंभीर आरोप लगाए. गणेश महाली ने कहा कि 30 सालों से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता सड़क ,बिजली ,पानी, शिक्षा ,स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जिसके लिए मुख्यमंत्री और सरकार जिम्मेदार है।

10 दोनों का दिया अल्टीमेटम होगा आगे उग्र आंदोलन

भाजपा द्वारा आदित्यपुर नगर निगम घेराव प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए समस्याओं के निदान को लेकर 10 दोनों का अल्टीमेटम दिया है ।नेताओं ने कहा है कि जनसरोकार समस्या से जुड़े मुद्दों को दूर नहीं किया गया तो आगे नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के विरुद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा.आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध सिंह गुड्डु, रमेश हँसदा, सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर,संजय सरदार, कृष्णा प्रधान, निरंजन मिश्रा, मनोज तिवारी, देवेश महापत्रा, संजीव रंजन, ललन शुक्ला,अशोक सिंह, अमन श्रीवास्तव,पंकज सिंह, विजय सोनार सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *