Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू सरायकेला खरसावां जिला कमिटी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन

आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्देश अनुसार खरसावां जिला कमिटी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हल्ला बोल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार झारखंडियों के कोई काम नहीं कर पाए पांच साल पूरा हो जाएगा छह महीने बाद एक भी वादा पूरा नहीं कर सके अरे हां सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार फैलाने का काम किया। बिना चढ़ावा का छात्रों का प्रमाण पत्र तक नहीं बनता है।

हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लेन देन सरकार बन कर रह गया है। नीति नियम लागू करने में सक्षम साबित नही हुए। सरकारी नौकरी बाहर के लोगों को दे रही है। झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरा प्रदेश पलायन कर रहे हैं।ये स्थिति झारखंड में झारखंडी जनता चुनाव का इंतजार कर रहे हैं जेएमएम पार्टी को झारखंड से उखाड़ फेंकने को तैयार है जनता।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो, विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका, प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णा महतो, छात्र नेता कपिल महतो, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोलानाथ प्रधान, राजेंद्र कुमार तांती, जीवन होनहागा, मिचराइ मुंडा, सान्नीलाल गोडसोरा, रामलाल गोडसोरा, घनश्याम बानरा, मांगू गोडसोरा, सामू सोय, संतोष तीयू, तुरी मुंडारी, सचिन कुमार होनहागा, सीडीयू गोप विजय गोदारा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *