Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन

सरायकेला खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन कर कई योजनाओं के लाभुकों को लाभ पहुंचाई गई। जिला व्यवहार न्यायालय सरायकेला के एडीजे- 1 चौधरी एहसान मोईज ,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज, एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति ,समाजसेवी जलेश कवि तथा डीएसपी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे- 1 चौधरी एहसान मोईज ने कहा कि न्याय सबके लिए है ,सभी वर्गों को समान रूप में न्याय देना हमारे कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों तक निस्वार्थ सेवा पहुंचाई जा रही है । जहां लोक अदालत के माध्यम से सुलहनामा योग्य मामलों का त्वरित गति से निपटारा किया जा रहा है वही निर्धन परिवार ,महिला, बच्चे तथा अनुसूचित जनजाति से जुड़े जेल में बंद व आरोपियों को केस लड़ने के लिए वकील भी निशुल्क रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एक ऐसी मंच है जहां लोगों को कानूनी सलाह निशुल्क दी जाती है तथा उन्हें मौलिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक करती है ।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि पारा लीगल वालंटियर आवेदन प्राप्त करने के लिए रखे गए हैं आवेदन प्राप्त होते ही न्याय प्रक्रिया प्रारंभ होगी तथा बिना खर्च किए हुए लोगों को आसानी से न्याय मिल पाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तो सिर्फ मिराज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना कानूनी जागरूकता के साथ-साथ सुलभ एवं बिना किसी खर्च के न्याय देने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि कानूनी जागरूकता फैलाने का उद्देश्य के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया है ।कार्यक्रम में डीएसपी एवं समाजसेवी जलेश कवि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला यस्मिता कुमारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *