आदित्यपुर इमली चौक में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

इमली चौक मैक्सी टैक्सी स्टैंड मे सरना सभा एवम दिकु राम माझी, नायके बाबा , हरिमोहन टुडू और संस्था के सदस्य द्वारा वातावरण के संरक्षण के लिए बहुत सारे पेड़ लगाने का अभियान चलाया |आज तिलका माझी के प्रतिमा के चारो ओर इमली चौक स्टैंड मे बहुत सारे पेड़ लगा कर सरना सभा द्वारा अभियान चलाया गया , जिसका मुख्य उद्देश वातावरण का संरक्षण करना एवम लोग इसके छायादार वृक्ष के नीचे शरण ले सके, यात्री प्रतीक्षा कर सके, साथ ही साथ आज के समय में जो पानी किं समस्या से जूझ रहा सारा समाज वो दूर हो सके, और ये अभियान जारी रहेगा |इस कार्य में दिकु राम माझी एवम नायके बाबा , हरिमोहन टुडू के साथ पूरे संस्था के सदस्य इस कार्य मे बाद चढ़ कर हिस्सा बन इस कार्य को सफल बनाया |

