मानदेय नही मिलने से नाराज शिक्षकेतर कर्मचारियों के काम बंद करने से दुसरे कालेज में नामांकन लेने वाले छात्र को नहीं मिल रही सीएलसी
सरायकेला : 2021 से मानदेय नही मिलने से नाराज शिक्षकेतर कर्मचारी काम बंद करने से दुसरे कालेज में नामांकन लेने वाले छात्र को नहीं मिल रही सीएलसी। सरायकेला खरसावां जिला के अधीन चांडिल अनुमंडल क्षेत्र एक मात्र डिग्री कॉलेज सिंहभूम कॉलेज चांडिल में कार्यरत अनुबंधित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी को बीते वर्ष 2021से वेतन महीं मिला है। जिसके कारण शिक्षकेतर कर्मचारी काउंटर बंद कर देने से सीएलसी लेने वाले छात्र को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सिंहभूम कालेज के छात्र झारखंड के बाहर उड़ीसा में एडमिशन लेना है।कालेज में इंटरमीडिएट संकाय के कर्मचारी को बिगत तीन सालों से पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर इंटरमीडिएट भवन में ताला लगा दिया।जिसके कारण स्नातक में नामांकन लेने वाले छात्र को सीएलसी नहीं मिल रही है। नामांकन लेने वाले छात्र शुवम बनर्जी ने बताया कि नामांकन उड़ीसा में कराना है।पांच जुलाई को एडमिशन का अंतिम तिथि है।कालेज के इंटरमीडिएट के शिक्षकेतर कर्मचारी को वेतन नही मिलने से नाराज होकर काम को बंद कर दिया।जिसके कारण छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिक्षकेतर राजेन मांझी चांडिल ने बताया की फिलहाल काम को चालु करने के लिए प्रिसिंपल से वार्ता हुई। इंटरमीडिएट के शिक्षकेतर कर्मचारी को जल्द मानदेय भूगतान करने की आश्वासन दिया है।कहा कालेज के छात्र को सीएलसी के लिए किसी भी छात्र का भविष्य खराब नही करेंगे। चांडिल एसबी कॉलेज के प्रचार्ज ने डा० सरोज कुमार कैवर्त ने बताया कि क्षणिक भर के लिए इंटरमीडिएट कार्यालय का आफिस बंद था।इंटरमिडिएड शिक्षकेतर समस्या का समाधान हो गया है।दुसरे राज्य में नामांकन लेने वाले छात्र को जल्द ही सीएलसी मिलेगी।जिसके कारण आज छात्र के साथ अविभावक भही परेसान रहे।इस कॉलेज से आए दिन बहुत ही समस्या से झूल रहा हे।कोई समाधान नहीं हुआ हे।
