Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा की आगामी 6 तारीख़ को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हेतु बैठक संपन्न

खरसवाँ स्थित आई.बी में ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई,बैठक में सर्वप्रथम आगामी 6 तारीख़ को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उदय सिंहदेव ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में खरसवाँ बिधानसभा में जिन बूथों पर भाजपा पर बढ़त मिली है,उन बूथों के अध्यक्ष को कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा,प्रातः 10 बजे से खरसवाँ के आई.बी डाकबंगला में कार्यकर्ता समागम होगा,जिसने खरसवाँ बिधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे,इस सम्मेलन में भाजपा नेता श्री अर्जुन मुंडा के साथ पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा भी सम्मिलित होंगी

बैठक में उदय सिंहदेव ने खरसवाँ के लचर बिधुत ब्यवस्था पर भी रोष प्रकट करते हुए कहा कि 6 तारीख़ को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बिधुत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे ।
इस बैठक में भी पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो,राकेश सिंह, राकेश मिश्रा,दुलाल स्वासी, लादुराम हेम्ब्रम, सुनील मंडल, विश्वजीत प्रधान, भूपेन्द्र सिंहदेव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *