सरायकेला खरसावां जिले के नये एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने संभाला पदभार

सरायकेला खरसावां जिले के नये एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को निवर्तमान एसपी मनीष कुमार टोप्पो से पद भार लिया। एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि अपराध मुक्त जिला बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी अलग-अलग थाना क्षेत्र में सभी अपराध पर अंकुश लगाना है। अनुसंधान के क्षेत्र में 1 जुलाई से नये कानून लागू हुए हैं। उनकी मूल भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक तरीके और प्रोफेशनल तरीके से मामलों का अनुसंधान पर फोकस रहेगा।

पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ मनीष टीप्पी ने कहा कि बहुत छीटा सा कार्यकाल रहा इस कार्यकाल में सरायकेला वासियों को बेहतर पुलिसिंग देने का काम किया है लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया मौके पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा सहित कई थाना प्रभारी उपस्थित थे।
