Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा अर्चना, परिवार की मंगल कामना की

परिवार के मंगल कामना के लिए मंगलवार को सरायकेला, प्रभु जगन्नाथ के मौसी बाडी, खरसावां के जगन्नाथ मौसी बाडी, खरसावां के तारा मंदिर प्रांगण में कोई गांव में मां विपद तारिणी की पूजा अर्चना की गई पूजा को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा और 13 प्रकार के फल मिठाई का भोग लगाकर मां तारिणी की पूजा विधि विधान पूर्वक किया गया। विपद तारिणी पूजा को लेकर सरायकेला खरसावां माता का मंदिर में भक्तों द्वारा उपवास रखने बाली महिलाओं ने 13 तरह के ग्रंथ से व्रत मां विपत तारिणी की पूजा अर्चना कर परिवार की मंगल कामना की।

इस अवसर पर मंदिरों में काफी संख्या में महिलाओं ने देवी विपद तारिणी की पूजा की सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के संबंध में बताया गया है कि विपत्ति से मुक्ति पाने के लिए मां विपद तारिणी की पूजा की जाती है। पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *