Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल स्टेशन और चांडिल चौक पर पिछले 4 वर्षों से खराब हाईमास्ट लाइट का मरम्मत कार्य संपन्न, भाजपा नेता विनोद राय ने किया उद्घाटन

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल बाजार और चांडिल स्टेशन पर स्थित हाईमास्ट लाइट, जो पिछले 4 वर्षों से खराब थी, का मरम्मत कार्य भाजपा नेता श्री विनोद राय द्वारा संपन्न कराया गया। चांडिल बाजार और चांडिल स्टेशन इलाके में अत्यधिक भीड़भाड़ के बावजूद, इन महत्वपूर्ण स्थानों पर लाइट न होने के कारण पिछले छः महीनों में कई बार चोरी की घटनाएं घटित हुईं।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की लंबे समय से यह मांग थी कि इन जगहों पर रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए।भाजपा नेता विनोद राय ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और हाईमास्ट लाइट को मरम्मत करवाया। अब, इन स्थानों पर रात के समय भी बेहतर रोशनी उपलब्ध है, जिससे चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगने की संभावना बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों में लाइट जलने के बाद खुशी का माहौल है। लोगों ने श्री विनोद राय को उनके इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद दिया है। एक स्थानीय व्यापारी ने कहा, “अब हमें अपने सामान की सुरक्षा की चिंता कम होगी। श्री राय के प्रयासों के लिए हम उनके आभारी हैं।”भाजपा नेता श्री विनोद राय ने कहा, “हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और विकास हमारी प्राथमिकता है। यह कदम केवल शुरुआत है, और हम भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहेंगे जिससे हमारे क्षेत्र के लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित बने।

इस मरम्मत कार्य से न केवल चांडिल बाजार और बस स्टैंड के स्थानीय निवासियों को लाभ हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है कि ईचागढ़ का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।मौके पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री आकाश महतो जी, भाजपा युवा मोर्चा नीमड़ी पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत गोप जी, विद्याधर गोप,शांति मोदक, राजू सिंह , कालीपद गोप, संजय चौधरी, मृत्युंजय सिंह, हीरा पांडे, बबलू मोदक, आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *