Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मोहर्रम को लेकर राजनगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक , शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का निर्णय ; बोले थानेदार सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

राजनगर : आगामी 17 जुलाई को होने वाले मुहर्रम त्यौहार को लेकर राजनगर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक , थाना प्रभारी अमिश कुमार की अध्यक्षता में हुई , बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को थाना प्रभारी ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने राजनगर की एकमात्र मुस्लिम गांव शोभापुर में मोहर्रम को लेकर होने वाले आयोजनों की जानकारी बैठक में उपस्थित मुस्लिम अंजुमन कमेटी शोभापुर के नायब सदर शेरे मोहम्मद से ली।

थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व त्योहार किसी भी समुदाय का हो आपसी तालमेल और भाईचारे के बीच मानना चाहिए , राजनगर शांतिप्रिय क्षेत्र है जहां वर्षो से लोग शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से एक दूसरे के त्यौहार को मनाते आ रहे हैं। फिर भी हमारे लिए सतर्कता जरूरी होता है सतर्कता से ही आने वाली किसी मुसीबत को टाला जा सकता है। इस दौरान थाना प्रभारी अमिश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने की बात कही।

थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि आपका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यदि कोई भ्रामक खबर या समुदाय विशेष के खिलाफ कोई आपत्तिजनक पोस्ट जिससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकता है उसे पोस्ट को आगे ना बढ़ाते हुए तुरंत डिलीट करें , ताकि इसका प्रसार को रोका जा सके , साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की समस्या आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा , हीरालाल सतपथी , नेम्बू प्रधान , शेर मोहम्मद , बीजू बास्के ,चतुर्भुज प्रधान , पप्पू राय , रामरतन महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *