जमशेदपुर के पोटका में भारतीय जनता पार्टी के अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन
जमशेदपुर के पोटका में भारतीय जनता पार्टी के अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया,जहाँ राज्यसभा सचेतक दीपक प्रकास और सांसद विधुत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत पार्टी के कई बरिष्ठ नेता महजूद रहें।

वहीं लोकसभा चुनावों में मंडल स्तर पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 6 बूथ एवं विधानसभा स्तर पर 10 बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया, वहीं पार्टी को विधानसभा क्षेत्र में और मजबूत कैसे बनाया जाय इस पर विचार विमर्श किया गया, मौके पर काफ़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता महजूद रहें वहीं राज्यसभा सचेतक दीपक प्रकास ने कहा की आज बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मनित किया गया,कार्यकर्त्ता ही विधायक और सांसद बनाते हैं।

इसलिए कार्यकर्त्ता सबसे पहले हैं,वहीं तीसरी बार नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, विकास के कामों से विपक्ष के लोग काफ़ी परेशान हैं। झारखण्ड को नर्क बनाने का काम गठबंधन ने किया हैं,युवाओ को रोजगार देने के नाम ठगा गया, रोजगार मिला नहीं,आये दिन राज्य मे बलत्कार हत्या जैसी घटना घट रही हैं क़ानून का डर नहीं हैं,वहीं इस बार पोटका विधानसभा सीट को हमलोग हर हाल मे जीतेंगे आदि कई मुख्य बातें कही।
