Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इस हफ्ते रिलायंस और इन्फोसिस के शेयरों में तेज़ी की संभावना है, जिससे बाजार नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

इस सप्ताह, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियां जून में समाप्त हुई पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। सभी की नजरें इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेंगी।

AD

सोमवार, 15 जुलाई से घरेलू शेयर बाजार का नया कारोबारी सप्ताह शुरू हो गया है। इस दौरान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। देसी-विदेशी निवेशकों की निगाहें इन कंपनियों के शेयरों पर टिकी रहेंगी। वैश्विक रुझान, जून के थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े और निवेशकों की भावनाएं भी बाजार को प्रभावित कर सकती हैं। इस दौरान मुहर्रम पर बाजार बंद रहेगा।

आने वाले रिलायंस-इन्फोसिस समेत इन कंपनियों के नतीजे

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि सप्ताह के दौरान एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियां जून में समाप्त हुई पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह सबकी निगाहें कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों पर टिकी रहेंगी. बजट-पूर्व चर्चाओं से बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है.

चीन जारी करेगा जीडीपी का आंकड़ा

संतोष मीणा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर चीन पर सबका ध्यान रहेगा. सप्ताह के दौरान चीन अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों का ऐलान करेगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के संबोधन, अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़े और जापान के वृहद आर्थिक आंकड़े बाजार को दिशा देंगे. आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट 20.4 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 4,257 करोड़ रुपये हो गया.

AD

आज थोक मुद्रास्फीति पर रिस्पॉन्स देगा शेयर बाजार

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि सोमवार 15 जुलाई 2024 को बाजार भारत के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रिस्पॉन्स देगा. इस सप्ताह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एचडीएफसी लाइफ, एशियन पेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, इन्फोसिस, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, पेटीएम के तिमाही नतीजे आने हैं. वैश्विक स्तर पर निवेशक चीन के जीडीपी आंकड़ों, अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़ों और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के ब्याज दर पर निर्णय से दिशा लेंगे.

सेंसेक्स में 523 अंक और निफ्टी में 178 अंक की बढ़त

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.74 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़ गया. एनएसई निफ्टी 178.3 अंक या 0.73 प्रतिशत के लाभ में रहा. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 622 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 996.17 अंक या 1.24 प्रतिशत के उछाल के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 80,893.51 अंक तक गया. उसी दिन निफ्टी 186.20 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 24,502.15 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 276.25 अंक या 1.13 प्रतिशत के उछाल के साथ 24,592.20 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया.

AD

This week, big companies such as HDFC Life Insurance Company, Bajaj Auto, BPCL, JSW Steel, Asian Paints, Infosys, and Reliance Industries will announce the results for the first quarter ended June. All eyes will be on the quarterly results of these companies.

The new trading week of the domestic stock market has started from Monday, July 15. During this time, the results of major companies like Reliance Industries and Infosys for the first quarter of FY 2024-25 will be announced. Market experts believe that this week the shares of Reliance Industries and Infosys can take the market to new heights. The eyes of domestic and foreign investors will be fixed on the shares of these companies. Global trends, WPI inflation data for June and investor sentiments also hit the markets. can influence. During this time, the market will be closed on Muharram.

Results of these companies including upcoming Reliance-Infosys

During the week, major companies such as HDFC Life Insurance Company, Bajaj Auto, BPCL, JSW Steel, Asian Paints, Infosys and Reliance Industries will announce their results for the first quarter ended June, said Santosh Meena, Head of Research at Swastika Ltd. He said that this week all eyes will be fixed on the first quarter results of the companies. Pre-budget discussions can lead to market volatility.

China to release GDP data

AD

Santosh Meena said that on the global front, everyone will focus on China. During the week, China will announce its gross domestic product (GDP) and industrial production figures. Globally, the US Federal Reserve Chairman’s address, US retail sales data and macroeconomic data from Japan would drive the market, he added. IT services provider HCL Technologies today reported a 20.4 per cent increase in net profit at Rs 4,257 crore for the June quarter.

Stock market will react to wholesale inflation today

Siddhartha Khemka, Head of Retail Research at Motilal Oswal Financial Services, said that on Monday, July 15, 2024, the market will respond to India’s inflation data. Jio Financial Services, HDFC Life, Asian Paints, LTIMINDTREE, Infosys, Wipro, JSW Steel, Paytm are scheduled to announce their quarterly results this week. Investors globally are trading on the back of China’s GDP data, US retail sales data and the European Central Bank’s (ECB) interest rate decision

Sensex gains 523 points, Nifty gains 178 points

During the last week, the 30-share BSE Sensex gained 522.74 points or 0.65 per cent. The broader NSE Nifty rose 178.3 points, or 0.73 per cent. On Friday, the BSE Sensex jumped 622 points, or 0.78 per cent, to close at its record closing high of 80,519.34. During the day, the index soared 996.17 points, or 1.24 per cent, to touch an all-time high of 80,893.51. On the same day, the broader NSE Nifty rose 186.20 points, or 0.77 per cent, to close at its record closing high of 24,502.15. Day

AD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *