डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी, जानें क्या है कारण
Donald Trump Attack: डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर उन पर निशाना साधा। जानें इसके पीछे की वजह।

Donald Trump Attack: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद भारत की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे उकसाऊ बयान नेताओं पर हमलों को बढ़ावा देते हैं। जिस तरह की बातें अमेरिका में देखने को मिल रही हैं, उसी प्रकार की उकसाऊ भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी भी लोकसभा चुनाव के दौरान करते देखे गए हैं।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि तीसरी बार असफल हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया है। देश कभी नहीं भूल सकता कि कैसे पंजाब पुलिस (जो उस समय कांग्रेस के अधीन थी) ने जानबूझकर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा से समझौता किया था, जब उनका काफिला फ्लाईओवर पर फंस गया था।

Donald Trump Attack: After the attack on Donald Trump, the BJP targeted Congress leader Rahul Gandhi by sharing a video. Learn the reason behind this.
Donald Trump Attack: India’s politics has heated up after the attack on former US President Donald Trump. BJP has targeted Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi. BJP’s IT cell chief Amit Malviya shared a video and launched a sharp attack on Rahul Gandhi. He alleged that such provocative statements promote attacks on politicians. The kind of things that are being seen in America, Rahul Gandhi has also been seen using the same kind of provocative language during the Lok Sabha elections.
Amit Malviya shared a video on social media platform X and wrote that Rahul Gandhi, who failed for the third time, has promoted violence against Prime Minister Modi. The country will never forget how the Punjab Police (which was then under the Congress) deliberately compromised Prime Minister Modi’s security when his convoy was stuck on a flyover.
AD

