Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला थाना परिसर में मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक

सरायकेला थाना परिसर में रविवार शाम को एसडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सीओ सुनील कुमार,थाना प्रभारी हीरा कुंअर समेत थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। एसडीओ सुनील प्रजापति ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। बैठक में जुलूस के सभी लाइसेंस धारियों से जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए कहा गया।

साथ ही रूट में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी भी समय पर देने के लिए कहा ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी रूट को वेरीफाई किया जा सके। बताया गया मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। मौके पर मनोज चौधरी,जलेश कवि,गणेश गागराई समेत विभिन्न पंचायतो के मुखिया व समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *