तमिलनाडु कोयंबटूर में आयोजित 23वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम से झारखंड नेशनल टीम में दिव्या सोय और अविनाश किस्पोट्टा का चयन

तमिलनाडु कोयंबटूर में आयोजित 23वी जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम से झारखंड नेशनल टीम में दिव्या सोय और अविनाश किस्पोट्टा का चयन हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी आज 24 जुलाई को जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना होंगे और रांची से झारखंड टीम तमिलनाडु कोयंबटूर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के लिए रांची से टीम रवाना होगी।

कल शाम दोनों ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल के प्रदर्शन कर मेडल जीतने के शुभकामनाएं देकर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए।।बालीगुमा वूशु प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर डिमना क्लब से दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर बेहतर खेल के प्रदर्शन हेतु शुभकामना कार्यक्रम रखा गया था।

दोनों खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग एवं शुभकामनाएं देने के लिए मुख्य रूप से उपस्थित हुए श्री धीरज सिंह जी (सुप्रिटेंडर कोर्ट), श्री शक्ति सिंह जी (समाजसेवी), श्री डॉक्टर ओम प्रकाश जी (उमा हॉस्पिटल), श्री बबलू पूर्ति जी (समाजसेवी उड़ीसा), श्री गोकुलानंद मिश्रा जी (सचिव वूशु पूर्वी सिंहभूम), श्री मोहित पाड़ेया जी (खिलाड़ी नेशनल कोच), श्री सूरज बास्के जी(समाजसेवी सह माझी बाबा उलिडीह ग्राम), श्री सुनील हेंब्रम जी (समाजसेवी यूथ लीडर), श्री मंगल टुडू जी (जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा आजसु), श्री पर्वत कुमार किस्कू जी (समाजसेवी), मोहम्मद तहसीन हाशमी जी (प्रदेश प्रवक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा), श्री संजय पांडे जी (कोर्ट स्टाफ), श्री सोमेश्वर मुर्मू जी (वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक सलाहकार), श्री रोहित सिंह जी समाजसेवी सह उद्यमी भाई डायमंड जी (विजय सेना सक्रिय सदस्य), श्री राधे प्रमाणिक जी (कोच), श्री लोबिन माझी जी (युवा नेता), श्री सिकंदर सोय जी, श्री अजय कुमार सिंह जी सभी सम्मानित अतिथियों के उपस्थिति के लिए कोच विजय सोय की ओर से तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं।।इसी तरह आप सभी का मार्गदर्शन और बच्चों पर आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
