खरसावां में ओडिया पुस्तक उत्कल प्रसंग का हुआ वितरण, उडिया संस्कृति काफी समृद्व व उन्नत संस्कृति है- चित्तरंजन

खरसावां राजमहल परिसर में बुधवार को ओडिसा सरकार के सूचना एवं लोक जनसंर्पक विभाग के प्रतिनिधि चित्तरंजन बेहरा के द्वारा उत्कल प्रसंग नामक उडिया पुस्तक का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओडिसा सरकार के सूचना व लोक जनसंर्पक विभाग के द्वारा खरसावां के उडिया समुदाय के 250 लोगो के बीच निःशुल्क पुस्तक का वितरित की गई।

मौके पर श्री बेहरा ने कहा कि उडिया संस्कृति काफी समृद्व व उन्नत संस्कृति है। भाषा संस्कृति का विकास उडिसा सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्य में आम जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होने कहा कि पुरी के जगन्नाथ संस्कृति को जानने, सीखने व अपनाने के लिए विदेशो से भी लोग पहुच रहे है। यह उडिया भाषियो को गर्व होना चाहिए। इस दौरान जगन्नाथ संस्कृति को जन-जन तक पहुचाने के लिए लोगो के सहभागिता की अपील की गई। उडिया पुस्तक के वितरण से पहले सूचना एवं लोक जनसंर्पक विभाग के प्रतिनिधि चित्तरंजन बेहरा को अंग वस्त देकर सम्मानित किया गया।

उत्कल प्रसंग नामक उडिया पुस्तक के वितरण के दौरान मुख्य रूप से उत्कल सम्मेलनी के उत्कल सम्मिलनी के जिला प्ररिदर्शक सुशील षाड़गी, जिलाध्यक्ष सुमंत महांती, बिरोजा पति, नरेन्द्र दास, भरत चन्द्र मिश्रा, रंजीत मंडल, चन्द्रशेखर महांती, प्रवीन सांडगी, कार्तिक राउत आदि उडिया समाज के लोग उपस्थित थे।खरसावांः फोटो संख्या 5 खरसावां में उत्कल प्रसंग उडिया पुस्तक का वितरण करते प्रतिनिधि चित्तरंजन बेहरा व अन्य।
