Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के गुटुसाही में बिजली के चपेट में आकर दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए, इलाज के दौरान मौत

खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत गांव गुटुसही में बिजली के चपेट आ जाने पर राकमणि समद एवं खूनी बनरा गंभीर रूप से जूल्स जाने की खबर मिली है। मरीज के परिजनों द्वारा खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव को प्राप्त हुई सूचना के आधार पर विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने मामला को संज्ञान में लेते हुए मरीजों को सीएससी से सदर सरायकेला रेफर करवाया। जहां दोनों मरीजों को मृत घोषित कर दिया गया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने पोस्टमार्टम एवं सरकारी लाभ के लिए अस्पताल एवं जिला के सिविल सर्जन को निवेदन किया है एवं इसकी पूरी जानकारी खरसावां के विधायक दशरथ गागराई जी को खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने दिया। जहां खरसावां के विधायक ने मृतक के परिवार के दुख के समय में सरकारी मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *