ईचागढ विधानसभा में भाजपा नेता विनोद राय ने नेतृत्व में गांव-गांव चला चापानल मरम्मतीकरण अभियान

ईचागढ विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद राय के नेतृत्व में गांव-गांव चापानल मरम्मतीकरण अभियान के तहत चांडिल प्रखंड के अंतर्गत गांव पडिका, रगाडीह, हुटूप एवं पिंडगिवसा गांव के चापानल खराब था।

पीएचडी विभाग के उदासीनता के कारण गांव-गांव में चापानल में पानी नहीं निकल रहा था। जिसके चलते ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाकर अपना प्यास बुझाते थे। भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद राय को इन समस्याओं के बारे में सूचना मिलते ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव चापानल मरम्मतीकरण अभियान भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सेवा के तहत जारी रखा।

इस कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता विनोद राय ने कहा कि झारखंड सरकार के पीएचडी विभाग के उदासीनता के कारण आज इचागढ़ के ग्रामीण को पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा था इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले गांव-गांव अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 200 से ज्यादा खराब पड़े चापानल मरम्मतीकरण किया गया एवं ग्रामीण को शुद्ध पानी मिल रहा है।
