Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर प्रभारी से मिले भाजपाई, सौंपा मांग पत्र

खरसावां भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाल सिंह सोय के नेतृत्व में भाजपाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां के प्रभारी से मिलकर चार सूत्री मांग पत्र सौपा। भाजपायों ने खरसावां प्रखंड के अंतर्गत प्रत्येक गांव में डीडीटी का छिड़काव करने उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पंचायतों में मच्छरदानी का वितरण शीघ्र करने, व कुत्ता काटने से बचाव के लिए एंटी रेबीज़ इंजेक्शन, स्वास्थ्य केंद्र में सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य लाल सिंह सोय ने कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन समस्याओं का समाधान 15 दिन के अंदर नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी बैनर तले जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप सिंह देव, हीपना सोरेन, कुबर सिंह बांनरा, लादु राम हेंब्रम, प्रधान माटी सीय, नयन नायक, विश्वजीत प्रधान, बिषकठ प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *