Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सह खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आगामी विधानसभा चुनाव प्रत्याशी की अपनी दावेदारी पेश की

JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सह खुंटपानी प्रखण्ड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। प्रखण्ड प्रमुख बनने के बाद से ही वो लगातार जनता की सेवा में ही लगे हैं। कुछ दिनों पहले ही एक मरीज की जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी से रक्तदान करवाया था। जनता की सेवा के लिए वो 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं।

उन्होंने आगामी विधानसभा को लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रधान कार्यालय मानटाँड़ तोपचांची धनबाद कार्यालय जाकर नामांकन पत्र खरीदा और पार्टी कार्यालय में फार्म जमा करके विधानसभा प्रत्याशी की दावेदारी पेश की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के मानदंडों पर वह कितना खरा उतर पाते हैं और पार्टी क्या निर्णय लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *