Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गायत्री ज्ञान मंदिर में हुआ झंडोत्तोलन

प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार , झारखण्ड़ के कार्यालय गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में 78वा स्वतंत्रता दिवस हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में SPM मानगो श्री रोहित मार्शल सुरेन जी के साथ सम्मानित अतिथि के रूप में नवयुगदल के सक्रिय युवा साथी श्री आर पी शर्माजी ने अपना योगदान दिया ।

कार्यक्रम का संचालन श्री अमित वर्मा जी और धन्यबाद ज्ञापन श्री अमरजीत कुमार ने किया । इस अवसर पर नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर के सभी सक्रिय युवा साथी उपस्थित रहे । इस पावन अवसर पर प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय जी के तरफ से देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *