गम्हरिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नावाडीह में विधिक जागरूक अभियान कार्यक्रम

दिव्यागं बच्चों के लिए चल रहे विशेष 45 दिनों का कार्यक्रम अभियान के तहत (15 अगस्त से 26 अगस्त तक) जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला अन्य सहायक आवश्यक वस्तुओं के विकलांगता प्रमाण पत्र वितरण जारी करना और जांच शिविर आयोजित करना जैसे लाभ प्रदान करने के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में आगामी 28 अगस्त को हो रही जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं।

इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सरायकेला के गांव ,कस्बे, एवं सुदूर इलाका में लोगो को जानकारी दी जा रही है ।कार्यक्रम को जारी रखते हुए झालसा और डालसा के आदरणीय सचिव महोदय श्री तौसीफ मिराज सर दिशानिर्देशानुसार पर आज गम्हरिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नावाडीह में विधिक जागरूक अभियान कार्यक्रम चलाया गया ।

इस कार्यक्रम पर जागरूक करते हुए पारा लीगल वैलैन्टियर कुमुद रंजन महतो और विद्यालय के प्रधानाध्यापक महोदय श्री तपन कुमार दास सर ने उपस्थित बच्चो के साथ प्रभात फेरी के माध्यम से आस पास उपस्थित लोगो को जानकारी एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य ज्यादातर दिव्यागं को लाभ मिले, नशामुक्त भारत बने,लालन-पालन से मिलने वाले सभी अनाथ बच्चों को लाभ प्राप्त हो।

