रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में भाजपा ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में लगभग 2500 लोग हुए शामिल

हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और धोखे के विरोध में आज 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में सरायकेला खरसवाँ ज़िले से ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में लगभग 2500 लोग बसों और निजी गाड़ियो पर सवार होकर राँची के लिये रवाना हुये।

इस दौरान हेमंत सरकार के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी न पहुंचने देने के ख़ातिर तमाम तरह के हथकंडे अपनाये गये,गाँव में बसों को पहुँचने से रोका गया साथ ही राँची हाईवे पर जगह जगह पुलिस द्वारा अवरोधक लगाकर गाड़ियो को रोका जा रहा था।आलोकतांत्रिक तरीक़े से रोके जाने के विरोध में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर बिरोध जताया,परिणाम स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसैलाब के सामने प्रशासन को बेबस होकर उन्हें राँची की ओर जाने देना पड़ा ।

इस दौरान ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने आक्रोश प्रकट करते हुये कहा की हेमंत सरकार के राज में झारखंड पुलिस प्रशासन की मनमानी यह दर्शाती है कि किस तरह से पूरा प्रदेश इस भ्रष्ट सरकार के चंगुल में फंसा हुआ है,यह झामुमो-कांग्रेस का नहीं, आतंक का राज है, हेमंत सोरेन पूरे प्रदेश की प्रजा पर अपनी मनमानी चला रहे हैं और अगर बदले में कोई सवाल करे तो उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जाता है,उनका दमन किया जाता है ।उदय सिंहदेव ने कहा आज प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी के भाषण के दौरान ही मोराबादी मैदान में आंसू गैस के गोले छोड़े गए, कुछ आंसू गैस तो मंच के समानांतर छोड़े गए। उसके बाद कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और आसूँ गैस का बेरहमी से इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा आज पहली बार बिसैले आंसू गैस का प्रयोग राज्य सरकार के द्वारा किया गया जो अब तक आतंकवादियों पर पहले प्रयोग हुआ है ।यह सब हेमंत सोरेन की हताशा को दर्शाता है।आज के राँची रैली में सामिल होने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा नेता गणेश महाली,रमेश हँसदा,शैलेंद्र सिंह,मधु गोराई,ज़िला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा,रीतिका मुखी,अनुराग जायसवाल,देवेश महापत्रा,बीरेन्द्र सिंह,अजय सिंह,ललन शुक्ला,सुनीता पासवान,ब्रह्मानंद झा,समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता रहे ।
