Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर खरसावां पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

शनिवार को भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिवसीय दौरे पर खरसवां पहुंचे. उन्होंने भाजपा विधानसभा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए.वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर बिटापुर के कल्याणडीह के समाजसेवी लक्खी हेम्ब्रम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण के औचित्य को हम सभी को समझने कि आवश्यकता है.राज्य में क्या स्थिति है यह आप सभी देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में आमदा 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था.लेकिन 10 वर्ष बीतने के बावजूद भी अब तक अस्पताल का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है.जिस तरह से राज्य में विकास की गति बढ़नी चाहिए थी वैसे पिछले कुछ वर्षों से नहीं दिख रही है.इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आमदा में भाजपा के कार्यकर्ता सुधीर मंडल के घर पहुंचे.वही परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली.बता दे कि भाजपा कार्यकर्ता सुधीर मंडल के पिता का पिछले दिनों निधन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *