Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आजसू पार्टी का विधान सभा स्तरीय बैठक संपन्न

खरसावां : आज दिनांक 25/8/2024 को विधान सभा स्तरीय आजसू पार्टी का बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो उपस्थित थे।बैठक में मुख्य रूप से चर्चा आगामी दिनाक 14/9/2024 खरसावां विधान सभा स्तरीय होने वाली सम्मेलन इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय सुदेश कुमार महतो।

साथ में चर्चा की गई केंद्रीय समिति द्वारा दी बेरोजगारियों का संख्या विधान सभा स्तरीय आंकड़ा गांव गांव जा कर मालूम करना तथा केन्द्रीय समिति को देना पूरे विधान सभा में पदयात्रा होगी इसको सफल बनाना इस पर रण नीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सरायकेला खरसावां जिला आजसू पार्टी के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि आगामी होने वाली चुनाव को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ता को कमर कस लेना है केंद्रीय समिति द्वारा दी गई हर टास्क को ससमय पूरा करना है।

झारखंड की जनता वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यशैली से परेशान हैं। बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। दूसरे प्रदेश और झारखंड सरकार बाहर राज्य के लोगों को सरकारी नौकरी दे रही हैं। झारखंड के जनता वर्तमान झारखंड सरकार को सबक सिखाने का मूढ़ बना रहे हैं। अपने अध्यक्षता भाषण में आजसू पार्टी के खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार से झारखंड के जनता काफी परेशान हो गए हैं इनकी कथनी और करनी में काफ़ी अंतर है।

अपने चुनावी वादे का एक भी काम नहीं किया। किसानों के लिए भी कोई काम नहीं किया सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार का सीमा पार हो गई है। छात्रों का प्रमाण पत्र बनवाने में भी चढ़ावा देनी पड़ती है। तब जाकर छात्रों का प्रमाण पत्र बनता है। इतना विकास किया है हमारा झारखंड प्रदेश। इस अवसर पर रामरतन महतो, संजय जारिका, कृष्णा महतो, भोलानाथ प्रधान, कपिल महतो, सूरज कुमार महतो, राजेंद्र कुमार तांती, प्रेम महतो, बिमल महतो, दर्शन सिंह हैबुरू, रंजित प्रधान, संतोष तियू, बिट्टू सोय, अर्जुन सामंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *