भारतीय जनता पार्टी ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने ट्रेनी पायलटों को ढूँढने में सहयोग करने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का जताया आभार

आज दिनांक 27/08/24 को भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसवाँ के ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बयान जारी कर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुये अलकेमिस्ट कंपनी के लापता विमान और उनसे ट्रेनी पायलटों को ढूँढने में सहयोग करने पर सांसद संजय सेठ का आभार जताया।

गौर तलब हो की सांसद महोदय के प्रयास से विशाखापट्टनम से बुलाए गए नेवी के स्पेशल रेस्क्यू टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुये 5 दिन तक लगातार ऑपरेशन चलाने के बाद घटना के सातवें दिन चांडिल डैम में गिरे दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट को 12 घंटे के कठिन प्रयास के बाद बाहर निकाला,इस दौरान उन्हें एनडीआरएफ़ टिम का भी सहयोग मिला ।

श्री उदय सिंहदेव ने कहा सबसे पहले दो ग्रामीणों ने डैम में प्लेन गिरने की बात बताई,हमारे सांसद श्री संजय सेठ के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो उन्होंने नेवी के अधिकारियों से बात कर ट्रेनी पायलटों को ढूँढने का आग्रह किया । श्री सिंह ने मृतक पायलटों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा दुर्भाग्य से पायलटों को बचाने का किसी के पास कोई अवसर नहीं था ।

उन्होंने कहा इस दुर्घटना की जाँच की अनुशंसा हो गई है जल्द ही कारण सबको पता चलेगा ।श्री सिंहदेव ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल नेवी के अधिकारियों एवं जवानों के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि बेहद ही चुनौती भरा कार्य था मगर जांबाज जवानों ने चुनौती भरे प्रयास के बाद पानी से निकाला गया ।
