Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा:दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर का शुभारंभ

चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच और चाईबासा जागृति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में रुंगटा स्टील के सौजन्य से चाईबासा के पिल्लई हॉल मैदान में दो दिवसीय निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरियल मांझी, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा और मंडलीय उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया ने किया।

शिविर में चलंत कैंसर जांच केंद्र के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है। कैंसर के प्रथम और द्वितीय चरण के बारे में इस मशीन के जरिए पता लगाया जा सकता है। शुरुआती दौर में कैंसर का पता चलने से इलाज संभव हो पाता है। यह मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर एसआर रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच को प्रदान किया गया है। इसके माध्यम से पूरे देश में शिविर लगाकर लोगों की कैंसर की जांच की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *