Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महिला कॉलेज में जिला पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

चाईबासा। चाईबासा महिला कॉलेज के प्रांगण में बी.एड की छात्राओं को जागरुक करते हुए जिला पुलिस के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।उक्त जागरूकता अभियान के दौरान श्री राहुल देव बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा / पु०नि० तरूण कुमार, थाना प्रभारी सदर, चाईबासा एवं म०पु०अ०नि० शिला मिंज, थाना प्रभारी महिला एवं बालसरंक्षण थाना सदर द्वारा चाईबासा महिला कॉलेज के प्रांगण में बी.एड की छात्राओं को महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा एवं सुवधिाओं से छात्राओं तथा शिक्षकों को अवगत कराया गया। तथा आवश्यक सावधानियों बरतने की अपील की गई। साथ ही जगारूकता अभियान के दौरान साईबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा, डायल 112, साईबर फ्रॉड 1930 एवं ऑनलाईन एफ०आई०आर० के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *