2007 बैच के छात्रों ने शिक्षकों को फुलों का गुलदस्ता देकर व केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
चक्रधरपुर : आज दिनांक 5 सितंबर गुरुवार को भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर द.पू.रेलवे इंटर कॉलेज स्कूल 2007 बैच के छात्रों ने हर साल की भांति इस साल भी शिक्षकों को फुलो का गुलदस्ता व केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। ओर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किए और कहा गुरु यानी अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला एवं छात्रों को नैतिकता, ईमानदारी, दया और नम्रता के रास्ते पर स्थापित करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी जाती है क्योंकि उनके जैसा कोई और छात्रों को प्रभावित नहीं कर सकता. शिक्षक सार्थक जीवन की राह को दिखाता है और एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है।

छात्रों ने उपहार देकर अपने गुरुओं का सम्मान किया तो वहीं शिक्षकों ने गुरु-शिष्य की परंपरा को कायम रखने का संकल्प लिया एवं कहा “इन छात्रों का स्कूल व हमारे प्रति इतना प्रेम है कि जहां भी रहते हर साल हमें आकर सम्मानित करते है जिससे हमें बहुत खुशी होती है , हमेशा यूं ही सदैव प्रेम बना रहे और आप अपने लक्ष्य में आगे बढ़े और इसके लिए आप सभी छात्रों को बहुत-बहुत धन्यवाद” एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौक़े पर स्कूल के शिक्षक एस के सिंह सर , डी नायक सर , अलका मैडम, शशि मैडम, कांता बागे मैडम, सुमिता मेरी नाग मैडम, कृष्णा विश्वकर्मा सर एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे. इस अवसर पर धनंजय कुमार ( जय ),संतोष मुखी, सरोज महतो, हर्ष गागराई, निखिल रंजन कुमार सिंह, कोमल सिंह, सुजीत होनहागा, सीमा हेमब्रम, अफसाना परवीन, दीपक सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा।
