Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बलविंदर सिंंह का निधन

जमशेदपुर. शहर के पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बलविंदर सिंह (72) का सोमवार को निधन हो गया. टाटा स्टील की ओर से लंबे समय तक खेलने वाले बलविंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. उन्होंने टीएमएच में अंंतिम सांसे ली. बलविंदर सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री छोड़ गये हैं. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया जायेगा.

सुबह रानीकुदर स्थित आवास से बलविंदर सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी. उनकी मौत पर ईस्ट सिंहभूम जिला वॉलीबबॉल एसोसिएशन ने अपना गहरा शोक व्यक्त किया है. वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे. वह रामदास भट्ठा सेंटर में बच्चों को ट्रेनिंग प्रदान कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *