Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

समाज सेविका बसंती गागराई ने बड़ाआमदा के उदालखाम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

बड़ाआमदा पंचायत अंतर्गत उदालखाम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक जी के धर्म पत्नी समाज सेविका बसंती गागराई जी ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि राज में खिलाड़ियों को अवसर मिल रही है कि वह अपने प्रतिभा का प्रस्तुति दें। खिलाड़ियों को राज सरकार सम्मान दे रही है।

राज्य सरकार फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम हो या झारखंड खेलों के माध्यम से हो खिलाड़ियों को राज स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर में अपना प्रतिभा दिखाने के लिए मौका दे रही है इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बीस सूत्री के अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, विधानसभा प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड सचिव सुरेश मोहंती, महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष रानी बानरा, साधु चरण सोए इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *