प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शामिल होंगे भाजपा कार्यकर्ता, वंदे भारत के चांडिल स्टेशन में ठहराव से लोगों में खुशी : अरविंद सिंह

सरायकेला /चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता 15 सितंबर को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा इसे लेकर भव्य तैयारी की जा रही है.

उक्त बातें ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अरविंद सिंह ने चांडिल में प्रेस वार्ता में कहीं।पूर्व विधायक अरविंद सिंह प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 15 सितंबर को जमशेदपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 5,000 से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे ।इन्होंने कहा कि 15 सितंबर को ही प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह ट्रेन चांडिल स्टेशन पर भी रुकेगी। ईचागढ़ क्षेत्र वासियों को वंदे भारत के ठहराव से काफी फायदा मिलेगा। अरविंद सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि स्थानीय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को एक मांग पत्र सोपा गया है। जिसमें चांडिल व आसपास के रेलवे स्टेशन पर कोरोना से पूर्व रुकने वाले एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दोबारा शुरू करने की मांग की गई है ।इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में अरविंद सिंह के अलावा सारथी महतो, मधु गोराई समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

