Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राममंदिर अब इतिहास के खंडहरों से निकल देश के भविष्य का ‘सिंहद्वार’ बन गया है – गजेन्द्र नाथ चौहान

राम मंदिर के निर्माण के बाद से देशवासियों में नया उत्साह पैदा हो रहा था. आज हमें सदियों की धरोहर मिली है, श्रीराम का मंदिर मिला है. गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नवइतिहास का सृजन करता है।ये भव्य राम मंदिर वैभवशाली भारत के उदय का साक्षी बनेगा. भारत के विकास का साक्षी बनेगा. यह मंदिर हमें सिखाता है कि अगर लक्ष्य सत्य सिद्ध हो, अगर लक्ष्य सामूहिक और संगठित शक्ति से पैदा हुआ हो, तो उस लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है।

राम मंदिर हमें बताता है कि हमारा भविष्य हमारे अतीत से भी सुंदर होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन के पिछले 10 वर्षों में विदेशों में भारत की छवि बदल दी है और वे एक सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं।मोदी जी न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भारतीयों की छवि बदल रहे हैं। उन्हें अब एक वैश्विक नेता माना जाता है। मुझे विश्वास है कि मोदी जी भारतीय गौरव, भारतीय संस्कृति और योग, माइंडफुलनेस और आयुर्वेद के प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

भारतीय युवाओं में आत्मविश्वास का स्तर बहुत ज़्यादा है। पर्यटन, जिसे आप तीर्थ (धार्मिक) पर्यटन कहते हैं, विकसित हुआ है। भारत में पहले से कहीं ज़्यादा हवाई अड्डे हैं। खुशी का सूचकांक सुधर रहा है। लोग ज़्यादा आत्मनिर्भर हैं और म लोगों को भारतीय होने पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *