Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के हाट साई समीप स्थित अमीषा टेलीकॉम से शटर का ताला काटकर 10 हजार नगद और करीब 50 हजार के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी

सरायकेला थाना अंतर्गत हाट साई समीप स्थित अमीषा टेलीकॉम मोबाइल दुकान से चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर उसमें रखे 10 हजार नगद और करीब 50 हजार के मोबाइल, चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को चोरी कर ली। घटना की पुरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है।

घटना को लेकर दुकान के संचालक आशीष साहु ने सरायकेला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आशीष साहु ने बताया की चीर करीब 5 को संख्या में आए थे इसमें तीन चोर दुकान के भीतर धुसे थें और बाकी बाहर ही थे। चोर अपने साथ ताला काटने के लिए बड़ा सा कटर लेकर आए थे। बताया कि वे दुकान में ज्यादातर मोबाइल की रिपेयरिंग करते हैं और पुराना मोबाइल के साथ चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *