सरायकेला जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

सरायकेला जिला मुख्यालय में गुरुवार को दिशा को एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विकास से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य मंत्री संजय सेठ के अलावा खुटी के सांसद कालीचरण मुंडा, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सांसद जीबा माझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद थे।

बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य , शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के समापन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि जिले के विकास को लेकर दिशा की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य चांडिल अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस केयर सेंटर की स्थापना और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाने का भी निर्णय लिया गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि दोनों सुविधाएं मिलने से चांडिल क्षेत्र वासियी की इसका लाभ मिल सकेगा।
