Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां आदर्श मध्य विधालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

खरसावां : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत खरसावां आदर्श मध्य विधालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस जागरूकता रैली को खरसावां प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो और स्कूल के प्राचार्य माजिद खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में 200 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए।

रैली में छात्र-छात्राओं ने पैदल चलते हुए स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले नारों का उद्घोष करते हुए भ्रमण किया। छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चे स्वच्छता को अपनाना है, बीमारी को दूर भगाना है आदि नारे लगा रहे थे। स्वच्छता जागरूकता रैली आदर्श मध्य विधालय खरसावां से प्रारंभ हुई और खरसावां मुख्य मार्ग से होते हुए चांदनी चौक चौराहा पहुंची। रैली के समापन अवसर पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।

मौके पर श्री महतो ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत बहुत महत्वपूर्ण महत्व रहता है। क्योंकि उसकी बिना हमारे जीवन में कुछ भी बिकास नही हो सकता । इसलिए हमारे सभी प्रकार के स्वच्छताएं अनिवार्य हैं । यथा-तन से, मन से, परिवेश से, समाज से और सभी शिक्षा व्यवस्था से स्वच्छता होना चाहिए। स्वच्छता जागरूकता रैली में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राए शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *