Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

सरायकेला: बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर हमला बोला।इस दौरान उन्होंने मंईयां सम्मान योजना का जिक्र किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।इसी क्रम में आज सरायकेला में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने कहा कि रैली में मौजूद भीड़ यह संकेत दे रही है कि परिवर्तन निश्चित होगा।आदिवासी और मूलवासियों को फिर से अमन-चैन से जीने का मौका मिलेगा।

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में संघर्ष करने के बाद पांच महीने तक सत्ता संभालने का मौका मिला। केलेन्डर बनाकर आईने की तरह योजनाओं को स्वीकृत किया। चंपाई ने मंईयां सम्मान योजना पर बोला कि आज जिस योजना के नाम सरकार छाती ठोकती है उसे मैंने लाया था। चाहे बहाली हो या फ्री में बालू देना यह सारे मेरे काम थे। संताल परगना की धरती में 1855 में सिदो कान्हू ने तीर के नोक से संताल परगना बनाया और कास्तकारी अधिनियम बनाया।

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि बीजेपी ने झारखंड को अलग राज्य बनाया। आज राज्य को बने हुए 24 साल हो गए हैं। लोगों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है।उत्पाद बहाली दौड़ में 17 अभर्थियों की मौत हो गई।जबकि नियम यह था कि पहले परीक्षा होगी उसके बाद दौड़ होगी।लेकिन 5 लाख बच्चों को 600 पदों के लिए दौड़ाया गया और 17 की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का श्रेय बीजेपी को जाता है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में जितने भी गोली कांड हुए सभी कांग्रेस के शासन काल में हुए। अगर माटी और जंगल बचाना है तो परिवर्तन लाना है। राज्य की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। परिवर्तन सभा में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *