Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गायत्री परिवार के बहनों का गोष्ठी सम्पन्न

जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में प्रज्ञा महिला मंडल एवं नवयुगदल के युवा साथिओ द्वारा नारी सशक्तिकरण शिविर की सफलता एव अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष हेतु पूरे भारत में प्रारंभ हो रहे ज्योति कलश यात्रा के संबंध में जानकारी दिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रज्ञा महिला मंडल के अध्यक्ष बहन जसवीर कौर ने किया । एवम संचालन श्री शंभूनाथ दूबे जी ने किया ।इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री शम्भु नाथ दुबेजी ने बताया की अब हमें युद्ध स्तर पर लग जाना है ।क्योंकि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदेशन एवम परम आदरणीया दीदी बहन श्रीमती शेफाली पंड्या जी की उपस्थिति में 3 दिवसीय नारी सशक्तिकरण शिविर में अब मात्र 90 दिन बच गए हैं।

गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की एवम कार्यक्रम के कुशल संचालन हेतु एक कार्यालय का उद्घाटन बहन जसवीर कौर द्वारा किया गया ,जिसमे आज से हीं कुल 8 बहने क्रमशः समयदान करेंगी।कार्यक्रम के कुशल संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर एक 11 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल के गठन का निर्णय लिया गया ।जिसमे वरिष्ठ परिजनों को स्थान दिया जाएगा ।कार्यक्रम के अवसर पर नारी सशक्तिकरण सोवेनियर का भी प्रकाशन किया जायेगा ,जिसके प्रकाशन की जिम्मेदारी श्री शंभूनाथ दूबे जी को दिया गया । विभिन्न क्षेत्रों में गोष्ठी के मध्यम से बहनों को आमंत्रण देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।इस हेतु ऑन लाइन /ऑफ लाइन दोनो हीं प्रकार फॉर्म भरवाए जा रहें हैं ।

इस असवर पर प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने सभी बहनों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड के तरफ से पुर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया । शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में निकलने जा रहे ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य उज्ज्वल भविष्य की सुनिश्चित संभावनाओ के मध्य युग परिवर्तन की इस वेला में दिव्य ज्योति के मध्यम से परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाना वर्तमान समय की महती आवश्यकता के अंतर्गत सुनिश्चित किया गया है । इसलिए हम सबको मिलकर इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना है, इसके लिए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाना होगा।

नारी सशक्तिकरण शिविर इस दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा । हजारों बहन भाइयों तक शांतिकुंज हरिद्वार का दिव्य संदेश हम सब देने में कामयाब होंगे ।साथ ही नारी सशक्तिकरण शिविर जो की इस वर्ष दिसंबर 27 तारीख से 29 तारीख तक जमशेदपुर में आयोजित हो रहा है । उसके प्रभाव से अनेकों नए भाई बहनों का ,प्रबुद्ध जन का तथा सामाजिक छेत्र में कार्य करने वाले कुशल लोगों का हम सब ध्यान आकृष्ट कर पाएंगे। इस अवसर पर आज जमशेदपुर के सैकड़ों बहनों व युवाओं ने गोष्ठी में भाग लिया । अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंजू मोदी बहन ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *