8वीं आमंत्रण राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 28 व 29 सितंबर को
पश्चिमी सिंहभूम/चक्रधरपुर : जिले के चक्रधरपुर में दो दिवसीय 8 वीं राज्य स्तरीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 28 व 29 सितंबर को होगा। वाडो रियु स्पोर्ट्स कराटे स्कूल के तत्वाधान में स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलावा सरायकेला खरसावां, जमशेदपुर, धनबाद, रांची, लोहरदगा,व गढ़वा से करीब 200 कराटेकार प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार पांडेय ने बताया की आजकल के भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर पर ध्यान देना छोड़ रहे। वहीं कराटे एक ऐसा खेल है जिसमें लोग अपनी आत्मा रक्षा के साथ साथ भविष्य भी सवार सकते हैं।इसके अलावा कराटे प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

बच्चियां आत्मनिर्भर बन सके।साथ ही उनपर होने वाले अत्याचार व शोषण का डटकर मुकाबला करने के काबिल बन सके। आज प्रेसवार्ता कार्यक्रम में सेंसाई कमल कुमार पति,सेंसाई आशिष पांडेय, उमाशंकर गिरि,रंजिता पुर्ति, ज्योति महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।
