Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लट्टू उरांव कल्याण समिति एवं दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 150 यूनिट रक्त हुआ संग्रह, 15 महिलाओं ने भी किया रक्तदान

चक्रधरपुर : लट्टू उरांव कल्याण समिति एवं दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, लट्टू उरांव कल्याण समिति के सचिव नवमी उरांव तथा दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में कुल 150 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

शिविर में सन्नी उरांव ने कहा चाईबासा ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी को आमात्रित है और इस रक्तदान शिविर में कुछ महिला ऐसी भी है जो पहली बार रक्तदान किये और कुछ पुरुष भी पहली बार रक्तदान किये, सन्नी ने कहा रक्तदाताओं के रक्तदान से किसी की जान बच सकती है फिर उन्होंने रक्तदाताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। मौके पर भुवनेश्वर महतो ने कहा की चाईबासा ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए विधायक सुखराम उरांव द्वारा यह शिविर का आयोजन किया गया. यह काफी सराहनीय कार्य है।

रक्तदान करने से एक दूसरे की जान बचाई जा सकती है. इस शिविर में 35 नये मतदाताओं ने रक्तदान किया जिसमें 15 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर चाईबासा ब्लड बैंक और सूर्या नर्सिंग होम के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहें. इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी लोगों को लट्टू उरांव कल्याण समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर समाजसेवी बलराज हिंदवार, समाजसेवी अनवर खान, हेल्थ सोसाइटी के सचिव गौरीशंकर महतो, सदानंद होता, डिक्की राव, प्रदीप महतो, अमर बोदरा, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, दिनेश जेना, वेदप्रकाश दास, संतोष मुखी, प्रवित्रो, सरोज, दीपक, टिंकू, रवि मंडल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *