Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के तलसाही में सेवा संघ समिति द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, वर्ष 1987 से हो रही है मां दुर्गा की पूजा

खरसावां के शहरी क्षेत्र तलसाही में सेवा संघ समिति की और से धुमधाम से मां दुर्गा को पुजा की जाती है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। मंदिर के सामने आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। यहां पहली बार 1987 में मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई थी इसके बाद से हर वर्ष यहां मां दुर्गा पूजा श्रद्धा व उल्लास से होती आ रही है।

यहां मां दुर्गा की पूजा तांत्रिक विधि से होती है मां दुर्गा का यह मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए शक्तिपीठ के समान है यहां पहली बार मां दुर्गा की पूजा में सभी धार्मिक रस्म निभायी जाती है पूजा के दौरान सप्तमी अष्टमी नवमी के साथ संधि पूजा में भी बलिदान होता है साथ ही चंडी पाठ हीता है। माता की पीठ पर भक्तों की काफी आस्था है। खरसावां के तलसाही में 9 अक्टूबर को बेल्याधिवास,कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा।

इसके बाद 10 अक्टूबर को सप्तमी पूजा के पूर्व ही मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खीला जायेगी, 11 अक्टूबर को अष्टमी 12 अक्टूबर को नवंमी व 13 अक्टूबर को विजयदशमी की पूजा होगी। इसी दिन देर शाम को प्रतिमा विसर्जन भी होगा। विजयदशमी पर शाम को खरसावां हाई स्कूल के पास रावण दहन ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *