खरसावां चांदनी चौक पर भाजपाइयों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर में पार्टी के शानदार सफलता पर मनाई खुशियां
खरसावां चांदनी चौक पर भाजपाइयों ने जिला सरायकेला खरसावां अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सीय के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और जम्मू कश्मीर में पार्टी के शानदार सफलता पर भाजपा कार्यकर्ता ने खुशी मनाया।

वही लाल सिंह सोय ने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की सुदृढ़ता का परिणाम है। भाजपा ने विकास जन कल्याणा और राष्ट्रीय हित की सर्वोच्च प्राथमिकता दी है जिसका नतीजा यह ऐतिहासिक जीत है। जिला मंत्री दुलाल स्वासी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कोई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है जिससे राज्य में विकास की एक नई दिशा मिली है।

साथ ही जम्मू कश्मीर में हुई चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता को राज्य की जनता का पार्टी में विश्वास का प्रतीक बताया। मौके पर लाल सिंह सोय, दुलाल स्वासी, विवेकानन्द प्रधान, प्रशांत महतो, हीपना सोरेन,कान्डी सुबरुया, कंचन चौहान, पंकज नंदा, बिस्कठ प्रधान, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
