Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां मे दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने गुवा में निकाली फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, आपसी सौहार्द बनाए रखें – गौरव कुमार

खरसावां : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने खरसावां में बुधवार को खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च खरसावा थाना से निकल कर बेहरासाई होते हुए बजारसाई, तलसाही, कुम्हारसाईं, खरसावा चांदनी चौक, कदमडीहा, बेहरासाईं होते हुए खरसावां थाना में आकर समाप्त हुआ।

मौके पर श्री कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। आपसी सौहार्द बनाए रखें। आपस में किसी से उलझें नहीं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, अफवाहों की सूचना तुरंत पुलिस को दे। थाना प्रभारी ने कहां कि पूजा के दौरान बाइकर्स के ऊपर पैनी नजर रहेगी। लोग सड़कों पर वाहन धीरे चलाएं. इस दौरान कई पुलिस एस एआई सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *