Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप रेलवे स्टेशन में सातवें व आठवें रेल लाईन पर फूट ओवर ब्रिज की व्यवस्था नहीं, यात्री ट्रेन के नीचे से गुजरने को विवश, दुर्घटना को दावत

महालिमोरूप : वर्तमान समय में प्रत्येक रेलवे स्टेशन के यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा है। काश ! महालिमोरूप रेलवे स्टेशन के यात्री सुविधा हेतु स्टेशन को विकसित किया जाता तो यात्रियों को कई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इस स्टेशन के यात्री सुविधा हेतु जो भी विकास कार्य किया जा रहा है,वह कार्य आधा अधूरा है।

बता दें कि महालिमोरूप रेलवे स्टेशन चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर अवस्थित है। इस स्टेशन में यात्री सुविधा संसाधन की घोर अभाव है। यहां कई समस्याएं है उनमें से एक ज्वलंत समस्या “फुट ब्रिज” का है। इस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक दो और तीन में फूट ब्रिज है जबकि प्लेटफार्म संख्या चार के सातवें व आठवें रेल लाईन को आर पार करने के लिए फूट ब्रिज की व्यवस्था ही नहीं है। इसके उपरांत इन दोनों रेल लाइनों पर घंटों मालगाड़ियों को खड़ी कर दी जाती है जिसकी वजह से यात्रियों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है।

उन विषम परिस्थिति में मजबूरन यात्री जान को जोखिम में डालकर ट्रेनों के नीचे से आना जाना करते है। ऐसा ट्रेन के नीचे से आना जाना करना दुर्घटना को दावत देना जैसा है।ज्ञात हो कि इस स्टेशन के समस्याओं से चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद आदि को अवगत कराया जा चुका है। वे सभी अधिकारी मौन है। बहरहाल, महालिमोरूप रेलवे स्टेशन के यात्रियों ने उक्त समस्या की ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों का पुनः ध्यानाकृष्ट कराते हुए यथाशीघ्र फुटब्रिज बनवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *